🔥 TRENDING આખરે રહસ્ય ખૂલ્યું હત્યા બાદ બળાત્કારન... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... ઉજજૈનના પરિવારનું દુર્ભાગ્ય: ચોટીલા નજ... અમદાવાદ કસ્ટમ્સે બેંગકોકથી આવેલા મુસાફ... गणेश उत्सवानिमित्त मोफत दंत रोग व नेत्...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी का लखनऊ में भव्य स्वागत
Politics

भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी का लखनऊ में भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 11:46 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनुभव और नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा व नई दिशा, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को नई गति प्राप्त होगी।
📲Get App