🔥 TRENDING जानराववाडी जिल्हा परिषद शाळेतील RO प्ल... અરવલ્લી એસીબી દ્વારા ટોલ ફ્રી નંબર ૧૦૬... कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के SDO... राजस्थान के बारां में स्थित कोटरागढ़ ध... नवरात्रि और डांडिया सीजन में 'एक रात प... हाथरस: सिकंदराऊ में धूमधाम से निकली भग...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भाजपा बूथ अध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर के निधन पर शोक, फारबिसगंज में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 17 Oct 2026, 12:42 PM 👁 22
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय कामेश्वर ठाकुर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। आज उनके आवास पर पहुंचकर जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय कामेश्वर ठाकुर के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।

आज उनके सैफगंज स्थित आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई एवं उन्हें सांत्वना दी गई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाश राज, मंडल महामंत्री सुबोध एवं विमल जी उपस्थित रहे।

दिवंगत आत्मा की सद्गति तथा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
📲Get App