Local
भागलपुर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, यातायात उल्लंघन पर जुर्माना वसूला
भागलपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बबरगंज थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बबरगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर रोक कर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, ओनरशिप बुक (RC) और बीमा जैसे आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना हेलमेट या ट्रिपलिंग करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई