🔥 ट्रेंडिंग नेपाल में आपदा के बाद भारत की राहत सहा... देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस प... 🚨 BIG BREAKING NEWS | ନୀଳଗିରି କୁଲଡିହା... ग्राम पंचायत रेंहट में 'सेवा मेरा योगद... जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनस... मनिपुर के सीएम ने शांति का आह्वान, दंग...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, सीमांत जनपदों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा मंच

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 11 अक्टू. 2026, 01:40 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव–2026 का उद्घाटन किया। यह महोत्सव सीमांत जनपदों के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना और नवाचार को बढ़ावा देगा।

बागेश्वर के विवेकानंद विद्या मंदिर, मंडलसेरा में पंचम सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव के उद्घाटन सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप आयोजित यह महोत्सव प्रदेश के छह सीमान्त जनपदों - पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। यह आयोजन इन क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिल सके।

यह विज्ञान महोत्सव केवल मॉडल और प्रयोगों के प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पहाड़ के नौनिहालों की कल्पनाशीलता, प्रतिभा और भविष्य की वैज्ञानिक संभावनाओं को पहचानने का एक अनूठा मंच है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, अनुसंधान और नवाचार की भावना को विकसित करते हैं, जो उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रदेश सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचलों की प्रतिभाओं को उचित अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण मिले। मुख्यमंत्री श्री धामी के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
📲Get App