अपराध
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और कुछ ग्राहकों के बीच विवाद हो गया
पेट्रोल पंप पर महिलाओं और लड़कियों से मारपीट का वीडियो वायरल:
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और कुछ ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने महिलाओं और लड़कियों पर लाठियां भांजी और पत्थरों से हमला किया। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बागपत पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है