🔥 TRENDING BJP and RSS Accused of Plotting to Red... Vice President to Flag Off Closing Pro... Kerala Cricket League 2026: Trivandrum... Escaped Kerala Prisoner Fleeing Again... Telangana Issues Health Advisory as We... Rajeev Shukla: Young Players Getting P...
30 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बागबेड़ा में युवक पर जानलेवा हमला! घर से खींचकर बेरहमी से पीटा, इलाके में दहशत

बागबेड़ा में युवक पर जानलेवा हमला! घर से खींचकर बेरहमी से पीटा, इलाके में दहशत

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 30 Aug 2026, 06:38 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बागबेड़ा में युवक पर जानलेवा हमला! घर से खींचकर बेरहमी से पीटा, इलाके में दहशत

जमशेदपुर | बागबेड़ा: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 10 से 15 युवक छोटू पासवान के घर पहुंचे और पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे घर से बाहर खींचकर चापड़ से हमला किया गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे उसके एक साथी को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा रहा और आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल छोटू पासवान को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, हमलावरों के पास चापड़, पिस्तौल समेत अन्य हथियार भी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

#Jamshedpur #Bagbera #JamshedpurNews #CrimeNews #JharkhandNews
📲Get App