अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Watch on:
▶️ YouTube
पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने अपराध जांच एवं गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबारिक पुत्र इस्माइल, निवासी गांव राजपुरा, थाना सदर पलवल, जिला पलवल के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को सीआईए टीम एएसआई श्रीचंद के नेतृत्व में सिपाही कपिल, सिपाही सचिन तथा चालक ईएचसी मोसिम के साथ पंचवटी चौक, पलवल पर गश्त एवं अपराध पड़ताल में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर पीयूष सिटी के पास किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर पलवल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी मुबारिक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए पलवल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।