🔥 TRENDING आजमनगर में छठ घाट की तैयारी अंतिम चरण... Ban on Wild Animals Hits Circus Trade... Minister Shivraj Singh Chauhan Highlig... ભરૂચમાં જનજાતીય ગૌરવ દિવસ: પ્રધાનમંત્ર... Congress and Samajwadi Party Join Forc... Jaipur Development Authority Takes Act...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*तमाड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग*

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 05 Nov 2026, 09:16 PM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*तमाड़।* माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में गुरुवार को तमाड़ के बिनसाईडीह में विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और एसआईआर बंद करने की मांग की।
मुखय वक्ता माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सह किसान सभा महासचिव सुफल महतो ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे को बर्खास्त करने के बजाय जेड श्रेणी सुरक्षा देना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में भाजपा को जिताने का काम हो रहा है, इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन जारी है।
उन्होंने 26 नवंबर को राजभवन में किसान महापड़ाव का आह्वान किया। इस दौरान लोकतंत्र बचाओ - ज्ञानेश हटाओ, वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए गए।
प्रदर्शन में समीर दास, सुरेश मुंडा, लोधरो मुंडा, सहदेव मुंडा सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📲Get App