🔥 ट्रेंडिंग एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने आंध्र प्र... आंध्र प्रदेश के सीएम YS जगेन मोहन रेड्... ALDO ने विज़ाग के इनॉर्बिट मॉल में नई... गुजरात में पुरुषों ने नवरात्रि में पहन... दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेसवे का काम दिसंबर... यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात लिमिटेड ने 52‑...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Arvind Sen 🗓 19 अक्टू. 2026, 11:50 AM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अशोक नगर/ पिपराइ
पुलिस राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की मदद से बाइक से गांव-गांव में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध शराब जब्त की है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गजराम अहिरवार, पिता नेतराम अहिरवार, निवासी ग्राम मारोन के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में एएसआई राजबहादुर सिंह, एएसआई रघुवीर सिंह, एएसआई दिनेश कुशवाहा और आरक्षक शत्रुघ्न शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App