🔥 TRENDING સાબરમતી નદી સુરક્ષિત રાખવા માટે Jharkhand Cancels JSSC-CGL Exam Amid S... Jharkhand Govt Accepts Students' Deman... Jharkhand cancels JSSC-CGL exam, annou... Yellow Alert Issued in Four Indian Dis... Nag Panchami 2026: 7 Wildlife Spots in...
17 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अथमलगोला के रामनगर दियारा में बड़ा हादसा

✍️ Reporter: Lalan Kumar 🗓 17 Aug 2026, 08:26 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ट्रैक्टर पलटने से दबकर 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर दियारा में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रामनगर दियारा निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर शाम विक्की कुमार अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर सबनिमा बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि विक्की ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तत्काल अथमलगोला थाना पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बख्तियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के निर्देशन में पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल (बाढ़ सदर अस्पताल) भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App