🔥 TRENDING Man Arrested in Firozpur for Selling C... Cafe owner and two others arrested in... Delhi Police Arrest Cafe Owner Over Rs... Rs 33 lakh bridge payment fraud uncove... Special Photo Voter List Revision to B... ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವದ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪುರಸಕರ್
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Science

अंतरिक्ष मेले में बच्चों ने देखा सफल रॉकेट प्रक्षेपण

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 04 Nov 2026, 03:49 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंतरिक्ष मेले में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने ग्रह‑तारों व रॉकेट तकनीक से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और सफल रॉकेट प्रक्षेपण को प्रत्यक्ष देखा।

सलेमपुर, देवरिया । हरैया स्थित आरएल एकेडमी में अंतरिक्ष दर्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तीन दिवसीय अंतरिक्ष दर्शन मेले का आयोजन किया गया है। मेले में अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से देखकर विद्यार्थी उत्साह और रोमांच से भर उठे। ग्रहों, तारों, सौरमंडल और रॉकेट तकनीक की जानकारी ने बच्चों की जिज्ञासा को नई उड़ान दी।

मेले का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सी-क्लास सॉलिड मोटर रॉकेट का सफल प्रक्षेपण रहा। रॉकेट को उड़ान भरते देख बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया। इसके साथ ही पीएसएलवी और जीएसएलवी के विशाल मॉडल तथा उत्तर प्रदेश के पहले हाई-पावर रॉकेट का प्रदर्शन भी किया गया।

चलती-फिरती नक्षत्रशाला के माध्यम से लगभग 25 मिनट के विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ब्रह्मांड और सौरमंडल की रोचक जानकारी दी जा रही है। विद्यालय में अंतरिक्ष प्रयोगशाला के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स प्रयोगशाला स्थापित करने की पहल भी शुरू की गई है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रॉकेट इंजन के निर्माण और संयोजन की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी।

विद्यालय के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मेले का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू कराना है। प्रधानाचार्य संजय पांडेय ने विद्यार्थियों के उत्साह पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी रहे। इस अवसर पर अंतरिक्ष दर्शन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ रघुवीर गुप्ता, अमित गुप्ता, आकाश राव, संरक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा मंच संचालक मोहम्मद अकरम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
📲Get App