🔥 TRENDING Bihar Conducts First Ever Paperless Ca... Food Safety Dept Raids Gwalior Bottled... સાવરકુંડલા તાલુકાના લુવારા ગામે આજે વિ... Police seal Trinamool's new Kolkata he... ପିଟି ଦେଲା ଡାକ ଗାଡ଼ି; ଦୁଇ ସାଙ୍ଗ ମୃତ भारी गांव में पाइपलाइन कार्य हेतु सड़क...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया नेपाल बॉर्डर से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र के मंसूरी टोला में कार कि चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Nov 2026, 02:40 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अररिया में नेपाल बॉर्डर से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र के मंसूरी टोला में बीती रात कार की चपेट में आने से एक ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गयी. हादसे के बाद कार ड्राइवर एक दुकान में छिपकर खुद को भीड़ से बचाने का प्रयास करता है. जिसके बाद आक्रोशीत ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को बंधक बना लिया. घटना स्थल पर जब पुलिस पहुँची तो उग्र ग्रामीण पुलिस पर पत्थर बरसाने लगे. जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. ग्रामीणों ने एक पुलिस वैन में तोड़फोड़ कर दी और फिर पुलिस वैन को आग लगा दिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बंधक कार ड्राइवर को मुक्त करवा लिया है. पत्थरबाजी में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उनके सिर में चोट लगी है. घटना बसमतिया थाना क्षेत्र के भैरोगंज गांव के मंसूरी टोला की है.
📲Get App