🔥 TRENDING सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रदेश की सब... વાગરા-પીસાદ માર્ગ પર ટેન્કરે બાઇકને અથ... ચુડામાં પંચાયતના 20 કર્મચારીઓ 3 મહિનાથ... भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने दुर्गा... இசை உலகில் மீண்டும் ஒரு இழப்பு कटिहार के आजमनगर में ढोल-नगाड़ों के सा...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

अररिया, 21 अक्टूबर 2026

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 10:41 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी अररिया ने नरपतगंज प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं प्रवेश-निकासी

अररिया, 21 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अररिया ने नरपतगंज प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं प्रवेश-निकासी द्वारों की व्यवस्था का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा नरपतगंज प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर विधि-व्यवस्था संधारण, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, अग्निशमन व्यवस्था तथा रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के सुगम आवागमन को लेकर की गई तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रवेश एवं निकासी द्वारों की व्यवस्था सहित भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
मौके पर अपर समाहर्ता, अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
📲Get App