🔥 TRENDING बोटाड जिले में आज धोधमर वर्षा Three arrested in Jamui after video sh... CPI activist Ajay Pandit killed in bom... Jabalpur HC issues non-bailable warran... டெங்கு காய்ச்சல் வராமல் தடுக்க!!! முன... જામજોધપુર સીદસર ઉમિયાધામ
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अनियंत्रित होकर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा लोग दहशत में

अनियंत्रित होकर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा लोग दहशत में

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 09 Sep 2026, 10:24 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मथुरा रिफाइनरी से एक हजार किलो गैस लेकर नेपाल जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटने से वाल्व क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस का रिसाव होने लगा। इस पर अफरा-तफरी मच गई। जिस परपुलिस और दमकल की टीम ने एक किमी तक वाहनों का आवागमन रूकवाकर राहत कार्य कराया।

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मथुरा रिफाइनरी से सोमवार रात में एक कैप्सूल टैंकर करीब 18 टन एलपीजी गैस लेकर नेपाल के लिए निकला था। इस बीच दन्नाहार क्षेत्र के शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर हिमायूंपुर के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हुए चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस का रिसाव होने लगा। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। करीब 12 घंटे तक तीन गांवों के करीब 2000 लोग दहशत में रहे। पुलिस ने आगरा-मैनपुरी मार्ग पर आवाजाही रोककर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। एक गांव में अंतिम संस्कार भी रुकवा दिया। दोपहर एक बजे हालात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम सात बजे तक गैस का रिसाव नहीं रुका था।

जिला फतेहपुर (यूपी) के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव मोवईया निवासी टैंकर चालक हरिश्चंद्र ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे वह रिफाइनरी से निकले थे। टैंकर के खाई में गिरने के बाद उनका मोबाइल गुम हो गया। जैसे-तैसे 300 मीटर दूर शंकर फिलिंग स्टेशन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे।

बदबू फैलने पर स्थानीय लोगों, राहगीरों एवं वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक किमी एरिया में बैरिकेडिंग कराकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित करा दिया है।

#nepal #mathura
📲Get App