🔥 ट्रेंडिंग आरपीएससी के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटार... उतरौला विधायक ने एमडी मध्यांचल विद्युत... નવસારીના 'રાસલોક નવરાત્રી' મહોત્સવમાં... रीवा: ब्राह्मण महिलाओं पर अभद्र टिप्पण... सुमेरपुर ब्लॉक के जमीपुर ग्राम में 'से... प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जतार...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

अग्रवाल महिला मंडल की खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 09 अक्टू. 2026, 07:54 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अग्रवाल महिला मंडल की खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सिक्का खेल, चूड़ी खेल और चुन्नी-गुब्बारा जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
सिक्का खेल प्रतियोगिता में महिलाओं में गुंजन गुप्ता ने प्रथम तथा वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की सिक्का खेल प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम तथा लवकुश सिंघल (लब्बू) द्वितीय स्थान पर रहे।
महिलाओं की चूड़ी खेल प्रतियोगिता में पिस्ता देवी ने प्रथम तथा गगन देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चुन्नी-गुब्बारा प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम तथा निकता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में आपसी मेलजोल बढ़ाना, मनोरंजन के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना रहा। आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
📲Get App