🔥 ट्रेंडिंग जेडी महिला कॉलेज के शिक्षकों ने माटा स... CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की 85 साल की... ब्रेक‑अप के बाद पुरुष ने महाराष्ट्र की... डिपके ने दिल्ली छोड़ दादी के अंतिम संस... बिजनौर में मस्जिद के लाउडस्पीकर से अज़... कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए नई चुन...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

अग्रसेन जयंती पर नई जिम्मेदारियां मिलने पर पदाधिकारियों का स्वागत, समाज को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 11 अक्टू. 2026, 02:44 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अग्रसेन जयंती पर नई जिम्मेदारियां मिलने पर पदाधिकारियों का स्वागत, समाज को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

तहसील अध्यक्ष खेमराज मंगल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
नारौली डांग । अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाज में नई जिम्मेदारियां एवं पद प्रदान किए जाने पर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष खेमराज मंगल के नेतृत्व में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें इकाई अध्यक्ष के रूप में सीताराम चोकड़ात, उपाध्यक्ष रामबाबू सिंघल, महामंत्री अनिल जिंदल, संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद बजाज तथा कोषाध्यक्ष चतुर्भुज बजाज को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए समाजहित में कार्य करने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करना और युवाओं सहित सभी वर्गों को सामाजिक कार्यों से जोड़ना रहा।
अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समाज की उन्नति, एकता और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
📲Get App