🔥 TRENDING रक्तदान शिविर आयोजित Alwar zila up pramukh CNG ओटो और बस में जोरदार टक्कर संविधान दिवस पर हरदोई के ज्ञानदीप डिग्... ठाणे-मुरबाड आणि कल्याण परिसरातील वारकऱ... खरगोन जिले में अवैध जुआ और सट्टा पर अं...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आयुर्वेद एवं आयुष योजनाओं पर आवाज आयुर्वेद संगठन ने श्री संजय अग्रवाल से मुलाकात की, बिलासपुर

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 26 Nov 2026, 05:03 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री संजय अग्रवाल से मुलाकात कर आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और नई योजनाओं पर चर्चा की।

आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की, जिसमें आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, चिकित्सकों के हित, रोजगार के अवसर और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री संजय अग्रवाल ने आयुर्वेद IVF सेंटर की योजना, बस्तर क्षेत्र में वेलनेस सेंटर विकसित करने, विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों की योग्यता एवं विशेषज्ञता के अनुरूप सेवाएँ लेने तथा आने वाले समय में आयुर्वेद चिकित्सकों की नई भर्तियों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की।

संगठन ने प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने, योग्य आयुर्वेद चिकित्सकों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान करने तथा आमजन तक आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के प्रयासों को प्रमुखता से रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने श्री संजय अग्रवाल द्वारा आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े विषयों पर दी गई जानकारी एवं सकारात्मक चर्चा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
📲Get App