🔥 ट्रेंडिंग સર્પંચ રાકેશ પટેલે તિથલ બીચ પર લારી ગલ... राजनीति का बयान बाजी વડાપ્રધાન નરેન્દ્રમોદીનું નવસારીમાં નવ... बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, पानी... ભરૂચના મારુતિનગરમાં 6થી વધુ વ્યક્તિઓ દ... રાજકોટમાં "વિરાસતથી વિકાસ" લોકમેળાનો અ...
07 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आदर्श विद्या मंदिर नाचना में शिक्षक दिवस मनाया गया।

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 05 सित. 2026, 07:14 PM 👁 215
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आदर्श विद्या मंदिर नाचना में शिक्षक दिवस मनाया गया।
आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नाचना में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्या मंदिर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी के बारे में भैया- बहिनों को बताते हुए संस्कारवान वातावरण में प्राप्त कर रहे शिक्षा को ग्रहण कर एक अच्छे विद्यार्थी बनते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। भैया बहिनों ने विद्या मंदिर के समस्त आचार्य व दीदी का सम्मान करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह सहित विद्या मंदिर के समस्त आचार्य व दीदी ने शिक्षक दिवस के अवसर भैया- बहिनों को अपने लक्ष्य को केंद्रित करते हुए श्रेष्ठ विद्यार्थी बनकर अपने जीवन में सफल होकर परिवार, समाज , राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहने की शुभकामनाएं दी।
📲Get App