🔥 TRENDING US Citizen Found Dead in Hyderabad Hot... One dead, several injured as fire rage... 25-year-old killed in road crash in Ea... Indore High Court Orders NHAI Director... Six Minor Girls Rescued in Jhalawar An... Car Overturns in Little India Police C...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर, नाचना की छात्राओं ने बाड़मेर विभाग स्तरीय एथलेटिक्स में लहराया परचम, प्रांत के लिए हुआ

आदर्श विद्या मंदिर, नाचना की छात्राओं ने बाड़मेर विभाग स्तरीय एथलेटिक्स में लहराया परचम, प्रांत के लिए हुआ

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 06 Sep 2026, 12:56 PM 👁 306
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आदर्श विद्या मंदिर, नाचना की छात्राओं ने बाड़मेर विभाग स्तरीय एथलेटिक्स में लहराया परचम, प्रांत के लिए हुआ चयन
​नाचना। बाड़मेर विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, नाचना की छात्राओं (बहिनों) ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है और विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
​विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में:
​सरोज कंवर (पुत्री श्री बलवीर सिंह) ने तस्तरी फेंक (डिस्कस थ्रो) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
​दीक्षा सुथार (पुत्री श्री छगनलाल सुथार) ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
​शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन प्रांत स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये प्रतिभावान छात्राएं प्रांत स्तर पर बाड़मेर विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
​इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, दीदी, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे इसी तरह निरंतर प्रगति कर विद्यालय, समाज, गांव और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।
📲Get App