🔥 TRENDING Driver of Speeding Scorpio Kills Pilgr... ManoramaMAX to Debut "Abhirami" Film a... New OTT Releases This Week: Shaque, Do... Rise and Fall 2 Announces Contestant L... SS Rajamouli unveils trailer of ‘Sigma... Ajay Devgn’s ‘Drishyam 3’ retitled ‘Dr...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आरा में बाढ़ के पानी में समान यात्री शेड में रखना महंगा पर गया
Crime

आरा में बाढ़ के पानी में समान यात्री शेड में रखना महंगा पर गया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 07:58 AM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा में बाढ़ के पानी से घर का समान रखना एक परिवार को महंगा पर गयाइसी बात को लेकर

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा। बाढ़ के पानी से घर बचाने के लिए यात्री शेड में सामान रखना एक परिवार को भारी पड़ गया। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान मारपीट, ईंट-पत्थर चलाने के साथ फायरिंग का भी आरोप है। गोली लगने से 50 वर्षीय केश्वर साह घायल हो गए। गोली उनके होंठ को छूते हुए निकल गई।

घटना शाहजहांपुर सिन्हा इलाके की बताई जा रही है। घायल केश्वर साह, स्व. रामस्वरूप साह के पुत्र हैं। घायल के बेटे छठु साह ने बताया कि बाढ़ के कारण उनके चाचा संतोष साह की पत्नी मंजू देवी ने घर में पानी आने के बाद यात्री शेड में अपना सामान रख दिया था। इसी को लेकर बगल के गांव मौजमपुर के कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

छठु साह के अनुसार, जब वह यह पूछने गए कि आखिर गाली-गलौज और विवाद क्यों किया गया, तो इसी बात से नाराज होकर आरोपी पक्ष के करीब 20-25 लोग वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाने के साथ फायरिंग करने का भी आरोप है।

आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने छठु साह के पिता केश्वर साह को गोली मार दी। गोली उनके होंठ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App