🔥 TRENDING Ludhiana Police Kill Two Shooters Sent... Jhujhunu man arrested at Khatushyam te... West Bengal Congress Leader Appears in... Former Ambedkar University VC Opens Li... How to Safely Remove Peepal Roots from... Row Erupts Over BRICS Summit Menu: Cri...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आरा जिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजाबाजार में बंद घर का ताला तोड़ है लाखों कि चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 13 Sep 2026, 06:40 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा जिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा बाजार में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ कर किया लखौ कि चोरी

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अमोरजा बाजार में बंद घर का तालाचरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा तोड़कर 2.90 लाख की चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

आरा/चरपोखरी: चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा बाजार में शनिवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 2 लाख 90 हजार रुपये की चोरी कर ली। चोर मेन गेट समेत घर के अंदर के कई कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर प्रवेश कर कमरों में रखे सामान और बक्सों को खंगाला। चोरों ने एक बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।

पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए जेवरात में सोने की अंगूठी, मांगटीका, सोने की बाली और चांदी की पायल शामिल हैं।

पीड़ित सहेंद्र प्रसाद के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बक्से का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे।

विकास कुमार ने बताया कि घर में कोई स्थायी रूप से नहीं रहता है और मकान में किराएदार रहते हैं। रविवार को बंदी होने के कारण किराएदार भी अपने-अपने घर चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर विकास कुमार ने चरपोखरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इधर, सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
📲Get App