Aapda
Gaou me aapda ka saket
पाबौ के सकन्याणा गांव में बारिश का कहर, भरभराकर ढहा मकान।
पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के सकन्याणा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान रमेश चंद्र पोखरियाल का बताया जा रहा है।
हादसे के वक्त परिवार के सदस्य मकान के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान ढहने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद **राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची** और क्षतिग्रस्त मकान का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। टीम ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राहत एवं
सहायता के लिए प्रशासन को भेज दी है।
लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।