🔥 TRENDING सुसनेर स्ट्रांग रूम की निगरानी में कां... बलिया में 10-11 अक्टूबर को होगा ‘Balli... નશામુક્ત યુવા વિકસિત ભારત અંતર્ગત નશા... અરવલ્લી એસઓજી અને એલસીબી દ્વારા સંયુક્... आदर्श विद्या मंदिर में गांधी-शास्त्री... शिवपुरी वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

आलमपुर में कृषि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण: चार को शील्ड, एक को नोटिस जारी

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 02 Oct 2026, 01:21 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप संचालक कृषि के निर्देश पर आलमपुर में चार कृषि प्रतिष्ठानों को लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर शील्ड किया गया और एक को नोटिस जारी कर सैंपल लिया गया।

किसानों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप संचालक कृषि श्री रामसुजान शर्मा के निर्देश पर आलमपुर में कृषि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला से सहायक संचालक कृषि श्री संजीव चतुर्वेदी, एईओ लहार श्री विष्णु शर्मा और एईओ श्री अनूप जाटव निरीक्षण दल में शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान आलमपुर में कुछ दुकानदारों ने दल को देखकर अपनी दुकानें बंद कर दीं और भाग गए। दल ने तिरुपति ट्रेडर्स, जय महाकाल ट्रेडर्स आलमपुर, शिवहरे खाद बीज भंडार आलमपुर और शर्मा ट्रेडर्स आलमपुर की दुकानों को लाइसेंस में विहित शर्तों की अवहेलना पर शील्ड कर दिया। इन प्रतिष्ठानों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

श्री कृष्ण ट्रेडर्स ने बाद में दल के समक्ष उपस्थित होकर निरीक्षण कराया, जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया और सामग्री का सैंपल लिया गया। जिले में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए यह सघन अभियान लगातार जारी है। अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने, लाइसेंस निलंबित करने और निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App