🔥 TRENDING Former Sikkim CM Visits Singling to Pa... Punjab: Gunman of Congress Leader Raja... गोला गोकर्णनाथ: शिव मंदिर में भव्य कॉर... A I M I M Urges Permanent Solution to... सुलतानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 11मे... Two-Wheeler Collides with Contestant's...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

आगर में नलों से पानी नहीं डीजल आया छावनी क्षेत्र में मच्चा हड़कंप आगर मालवा के छावनी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका की पेयजल लाइन से पीने का पानी के साथ डीजल लोगों के घरों तक पहुंच गया

✍️ Reporter: Vishnu Yadav 🗓 29 Nov 2026, 01:25 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगर में नलों से पानी नहीं डीजल आया छावनी क्षेत्र में मचा हड़कंप आगर मालवा के छावनी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका की पेयजल लाइन से पीने के पानी के साथ डीजल लोगों के घरों तक पहुंच गया

आगर में नलों से पानी नहीं डीजल आया, छावनी क्षेत्र में मचा हड़कंप

आगर-मालवा के छावनी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका की पेयजल लाइन से पीने के पानी के साथ डीजल लोगों के घरों तक पहुंच गया। नल चालू करते ही हल्के हरे-पीले रंग का बदबूदार और चिकनाई युक्त पानी देख रहवासी हैरान रह गए।

क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से पानी में हल्की गंध आ रही थी, लेकिन शनिवार सुबह समस्या ने गंभीर रूप ले लिया। दूषित पानी सप्लाई होने से लोगों की छतों पर रखी पानी की टंकियां और घरों के बर्तन भी खराब हो गए हैं, जिनसे डीजल की तेज दुर्गंध आ रही है। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में खासा आक्रोश देखा गया।

मामले की जानकारी देते हुए आगर नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह दौडवें ने बताया कि आगर-सारंगपुर मार्ग स्थित शासकीय जल घर के समीप बालाजी पेट्रोल पंप की डीजल लाइन लीकेज हो गई थी। इससे भारी मात्रा में डीजल का रिसाव हुआ और यह नगर
📲Get App