🔥 TRENDING અરવલ્લીના સુરપાણેશ્વર મંદિરમાં ગાંજાનુ... Unknown Attacker on Flydubai Flight to... Supreme Court Halts Death Penalty for... સમી તાલુકા નાની ચંદુર ગામે આંગણ_ઉત્સવ... Mansi Falls Short in Bronze Bout, Nite... Delhi Fuel Checks: Cameras Inspect Som...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आँगन का मिलन कार्यक्रम में जहानाबाद पहुंची समाज कल्याण मंत्री

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Oct 2026, 06:00 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद जिला के काको प्रखंड के अमथुआ गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्यां 142में आंगन मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची समाज कल्याण मंत्री

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आंगन का मिलन कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी और बांटे उपहार।

जहानाबाद। काको प्रखंड के अमथुआ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या142, वार्ड नंबर 6 में गुरुवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और राष्ट्रीय गीत भी प्रस्तुत किए गए।
मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से मुलाकात कर उनसे पढ़ाई और उनकी गतिविधियों के बारे में बातचीत की। बच्चों ने मंत्री को पोयम सुनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मुंह मीठा कराया और उपहार भी दिए। बच्चों के साथ उन्होंने काफी समय बिताया और आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आंगनवाड़ी व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। मंत्री ने स्वयं महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें उपहार प्रदान किए। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं और जीविका दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं। मंत्री ने बच्चों के साथ गतिविधियों में भाग लिया और उनके उत्साह को बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, डीसी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष, जदयू के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
📲Get App