🔥 TRENDING US Midterm Weather Alert: Thunderstorm... IMD warns of heavy rain and storms as... Netflix Announces Start of 'The Royals... AR Rahman Calls Hans Zimmer Collaborat... Sony Pictures Joins Destin Daniel Cret... Bond Film School Alumnus’s New Project...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय को सजाया गया।
National

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय को सजाया गया।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Aug 2026, 09:43 PM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देशभक्ति के रंग में सजा कलेक्ट्रेट कार्यालय

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन को तिरंगा लाइटिंग एवं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से रोशन किया गया है। तिरंगे के रंगों में जगमगाता कलेक्ट्रेट कार्यालय देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट भवन की आकर्षक रोशनी शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही है और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी भव्य बना रही है। तिरंगे की रोशनी देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का संदेश देती नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह विद्युत साज-सज्जा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रही है।
📲Get App