🔥 ट्रेंडिंग रेगिना कैसेंड्रा ने कहा कि करन जौहर की... दक्षिणी सिनेमा का रिकॉर्ड वर्ष: बॉक्स... रेगिना कैसेंड्रा ने कहा कि करन जौहर ने... राजकोट में अरुणाचल U19 महिलाएं बनाम सि... राजकोट में अरुणाचल के U19 महिला टीम का... अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने 35वें वरिष्ठ...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आँगई थाना क्षेत्र के विरजा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पोखर में डूबने से चार लोगों की मौत

आँगई थाना क्षेत्र के विरजा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पोखर में डूबने से चार लोगों की मौत

✍️ रिपोर्टर: OM PRAKASH 🗓 30 अग. 2026, 08:34 PM 👁 66
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
धौलपुर जिले के सरमथुरा से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है...
आँगई थाना क्षेत्र के विरजा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पोखर में डूबने से चार लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक युवक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी लोग धौलपुर के मोरोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और विरजा गांव में हीरामन बाबा पर जात करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पोखर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। तीनों महिलाओं के शव पोखर से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि युवक की तलाश अभी भी जारी है। एक साथ चार लोगों के डूबने की इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
📲Get App