आँगई थाना क्षेत्र के विरजा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पोखर में डूबने से चार लोगों की मौत
धौलपुर जिले के सरमथुरा से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है...
आँगई थाना क्षेत्र के विरजा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पोखर में डूबने से चार लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक युवक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी लोग धौलपुर के मोरोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और विरजा गांव में हीरामन बाबा पर जात करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पोखर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। तीनों महिलाओं के शव पोखर से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि युवक की तलाश अभी भी जारी है। एक साथ चार लोगों के डूबने की इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।