🔥 TRENDING बचाव में विफल, बछरावां कपड़े की दुकान... Boston Forecast: Breezy Day with Scatt... IMD Predicts Scattered Rainfall Across... Bet365 Releases Predictions for Pakist... Ramayana's Day‑5 Advance Bookings Surg... Ramayana Day 4 Box Office: Ranbir Kapo...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

आग की लपटों में घिरा मकान, बाइक मैकेनिक गंभीर रूप से झुलसा

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 08 Nov 2026, 10:12 PM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में रविवार को एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बाइक मैकेनिक असलम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, भाऊपुर निवासी असलम बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। गोपालापुर में उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। बताया जाता है कि उसने कुछ बाइकें अपने घर पर भी रखी थीं। रविवार को अचानक उसके मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में असलम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App