Lifestyle
714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ भव्य समारोह
Watch on:
▶️ YouTube
विधायक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, सुखद दांपत्य जीवन की कामना
उरई। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 714 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में परिजन एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आयोजित इस समारोह ने सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।