🔥 TRENDING दीपोत्सव की आहट से चमका सलेमपुर का बाज... Meghalaya names former IAS officer Rip... New Disporum kamakhasiense Plant Disco... Bhopal BJP Office Hosts Dhanteras Puja... Stolen Silver Jewellery Worth Rs 2 Lak... Bhavnagar Court Delivers Swift Verdict...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

4 से 15 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश, 25 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, 35% पाठ्यक्रम से होगा मूल्यांकन

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 30 Oct 2026, 07:49 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी | प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवंबर का महीना विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों से भरा रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार, स्कूलों मे ं 4 से 15 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश रहेगा। इसके बाद विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय विज्ञान मेले, बाल सभा, अभिभावक शिक्षक बैठक और संविधान दिवस सहित विभिन्न गतिविधियो ं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाए ं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञान मेले में दिखाएंग े प्रतिभा

मध्यावधि अवकाश के बाद 18 से 21 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़ी अपनी प्रतिभा और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 19 से 25 नवंबर तक समरसता सप्ताह मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और समानता की भावना विकसित करना है।
📲Get App