🔥 ट्रेंडिंग तमिलनाडु बायपोल्स: मदुरंताकम और धरापुर... परानुर टोल प्लाज़ा अब बिना रुकावट, आज... बिप्लब देब ने मांगा जेडीसी फूल शावर बं... JD(U) ने सोना गांधी के नितिन कुमार और... दीपक कुमार ने सीएमओ पद छोड़ा, ब्स्ड्मा... सामाजिक मीडिया पोस्ट से मिला खोया हुआ...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

2तारीख से 8तारीख तक इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी आन्दोलन करेंगे

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 01 अक्टू. 2026, 08:10 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

काराकाट संसद राजाराम सिंह ने कहा कि 2अक्टूबर से 8अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन के लोग राष्ट्रव्यापीय आंदोलन करेगी

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर सासाराम से है। काराकाट के माले सांसद राजाराम सिंह ने कहाकि कल 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन के लोग राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। देश में चुनाव आयोग की मनमानी तथा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिली भगत के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन कल गांधी जयंती से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। साथ ही चुनाव आयोग के चुनाव आयुक्त की चयन की प्रक्रिया में फिर से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को शामिल करने की मांग है। वही एसआईआर के नाम पर जहां-जहां मतदाताओं के नाम काटे गए और वहां चुनाव हुए हैं, उन चुनावों को रद्द किया जाए तथा फिर से चुनाव कराया जाए। वही 6 अक्टूबर को जंतर मंतर से चुनाव आयोग के कार्यालय तक देश के तमाम विपक्षी सांसद अपना विरोध मार्च निकालेंगे।

बाईट राजाराम सिंह (भाकपा माले सांसद)
📲Get App