🔥 TRENDING Meghalaya UDP reduced to four MLAs aft... विकास नहीं हुआ है Devotees Swarm Durga Pandal at Pankaj... Protests Erupt in Bhopal Over Murder o... Skeleton found in Alirajpur forest aft... 261 kg cannabis seized from car in Dho...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गौरव सागर ने लिया संज्ञान

✍️ Reporter: Lucky bajrangi 🗓 17 Oct 2026, 06:20 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गाँव-जवार में 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से सुभान्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

गौरव सागर ने संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आग्रह किया।

युवा जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य को खोना बेहद दुखद है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सहारे और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को उचित सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। गौरव सागर ने दिवंगत सुभान्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

गौरव सागर
युवा जिलाध्यक्ष, हाथरस
भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत)
📲Get App