🔥 TRENDING રાજુલા ખાતે સેવા સંકલ્પ અભિયાન અંતર્ગત... पटना सिटी के तीन प्रमुख देवी मंदिरों म... ખેરાલુના મલેકપુર મહાદેવપુરામાં પરંપરાગ... जमुई: डॉ. एन. के. यादव के समर्थन में म... हनुमानगढ़ के हाउसिंग बोर्ड में दुर्गा... अररिया का माँ काली मंदिर: विश्व प्रसिद...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिलता है जीवनदान : संजय शर्मा

रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिलता है जीवनदान : संजय शर्मा

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 17 Oct 2026, 07:31 PM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्टर रमेश मीणा

रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिलता है जीवनदान : संजय शर्मा

अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को श्री चक्रधारी हनुमान जी सेवार्थ समिति की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य है। जरूरत के समय रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

राज्यमंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर समाजसेवा की सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इससे पहले संजय शर्मा ने बाला किला स्थित श्री चक्रधारी हनुमान जी मंदिर, भगवान सीताराम जी मंदिर और काली माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
📲Get App