🔥 ट्रेंडिंग प्रधानमंत्री ने किया पताही हवाई अड्डा... फेसबुक पर नाबालिग बालक का अश्लील वीडिय... चांदी की कीमतें जनवरी शिखर से 64.2% गि... पंजाब स्कूल बोर्ड ने आगामी परीक्षा का... हमीरपुर में बिजली विभाग के कार्यकारी अ... गुजरात के मुख्यमंत्री ने जनजातीय गाँव...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरिस्का के जंगलों में वन्यजीव सुरक्षा का महाअभियान, 10 राज्यों के विशेषज्ञ जुटे

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 नव. 2026, 04:17 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरिस्का के जंगलों में वन्यजीव सुरक्षा का महाअभियान, 10 राज्यों के विशेषज्ञ जुटे

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, विशेषज्ञों ने सीखे बाघों को बेहोश करने व फोरेंसिक जांच के गुर

खैरथल हीरालाल भूरानी
बाघों और दुर्लभ वन्यजीवों को जानलेवा बीमारियों व शिकारियों से बचाने के लिए सरिस्का बाघ अभयारण्य में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस और विश्व बैंक समूह की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 10 राज्यों के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने फील्ड प्रैक्टिकल के जरिए वन्यजीव रोग निगरानी की बारीकियां सीखीं। डॉ. प्रदीप मलिक ने 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण समझाया, जबकि डॉ. सनथ के. मुलिया ने बिग कैट्स को सुरक्षित ट्रैक्विलाइज़ करने व रेस्क्यू-कॉलरिंग के गुर सिखाए। वहीं डॉ. सी.पी. शर्मा ने शिकार और विषकांड मामलों में फोरेंसिक जांच, क्राइम सीन प्रबंधन तथा वन्यजीव अंगों व ट्रॉफी की पहचान के वैज्ञानिक तरीके बताए। शाम को होटल सरोवर प्रीमियर में प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यशाला संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण से देश में प्रशिक्षित विशेषज्ञों का ऐसा समूह तैयार हुआ है, जो वन विभाग और स्वास्थ्य संस्थानों के साथ मिलकर राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क को मजबूत करेगा।
📲Get App