🔥 TRENDING Three BJP Leaders Charged for Abusing... श्री परमेश्वर मंदिराने दुष्काळग्रस्त श... कलेक्टर ने लहरपुर स्वास्थ्य केंद्र का... લાઠી પોલીસ સ્ટેશનમાં ઘરફોડ ચોરીના આરોપ... Dharam-Gool Road Awaits Macadamization... एमपी के सागर में कंटेनर टक्कर से कार ध...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

प्रधानमंत्री ने किया पताही हवाई अड्डा परियोजना का शिलान्यास

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Nov 2026, 04:35 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुजफ्फरपुरसे अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पताही हवाई अड्डा परियोजना का शिलान्यास, अप्रैल-मई 2027 तक उड़ान शुरू करने का लक्ष्य।

मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर का सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा परियोजना का शिलान्यास किया। करीब 58 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को अप्रैल-मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पताही हवाई अड्डा के शुरू होने से मुजफ्फरपुर के साथ उत्तर बिहार के आसपास के जिलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। यहां से 42 सीटर विमानों के परिचालन की योजना है। इसके साथ ही कार्गो सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे मुजफ्फरपुर की पहचान लीची सहित अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए भी मजबूत हो सकेगी।

पताही हवाई अड्डा परियोजना को मुजफ्फरपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस परियोजना के तहत आधुनिक यात्री टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी टावर, फायर स्टेशन, विद्युत व्यवस्था, हवाई अड्डा संचालन से जुड़ी आधुनिक प्रणालियां और रनवे का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा एयरसाइड और लैंडसाइड की जरूरी सुविधाएं भी विकसित होंगी।हवाई अड्डा चालू होने से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा होंगी। खासकर मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची और दूसरे स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में कार्गो सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
शिलान्यास के बाद मुजफ्फरपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने इसे जिलेवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा शुरू होने से मुजफ्फरपुर के सर्वांगीण विकास के साथ व्यापारियों और आम लोगों को भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

वहीं, स्थानीय निवासी पप्पू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की जनता से किया गया वादा अब धरातल पर उतर रहा है। हवाई अड्डा शुरू होने से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

वहीं जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला वासियों का लंबे समय से मांग थी पताही हवाई अड्डा बन जाने के बाद आर्थिक और व्यापारिक गतिविधि को गति मिलेगी

बाइट: डॉ. राज भूषण चौधरी
केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

बाइट कुमार गौरव, डीएम, मुजफ्फरपुर

बाइट: पप्पू कुमार
स्थानीय निवासी, मुजफ्फरपुर
📲Get App