🔥 TRENDING प्रधानमंत्री ने किया पताही हवाई अड्डा... फेसबुक पर नाबालिग बालक का अश्लील वीडिय... Silver Prices Plunge 64.2% from Januar... Punjab School Board Releases Exam Sche... हमीरपुर में बिजली विभाग के कार्यकारी अ... Gujarat CM Conducts Traditional Khatla...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

देवउठनी ग्यारस के साथ बारां में गूंजने लगे ढोल-नगाड़े कई घरों में शुरू हुई शादी समारोहों की रौनक

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 Nov 2026, 04:28 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देवउठनी ग्यारस के साथ बारां में गूंजने लगे ढोल-नगाड़े

कई घरों में शुरू हुई शादी समारोहों की रौनक

खैरथल हीरालाल भूरानी

देवउठनी ग्यारस के साथ ही शहर में मांगलिक आयोजनों की रौनक दिखाई देने लगी है। शुक्रवार से बारां शहर में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप, शहनाइयों की मधुर धुन और मंगल गीतों की गूंज सुनाई देने लगी।
शादी समारोहों के चलते परिवारों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश और मटकियां लेकर मांगलिक रस्में निभाती नजर आई, वहीं ढोल की थाप पर परिवार के सदस्य नाचते-गाते खुशियां मनाते दिखाई दिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी ग्यारस यानी देव प्रबोधिनी एकादशी को भगवान विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागने का पर्व माना जाता है।
इसी के साथ चातुर्मास में समाप्त होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी ग्यारस को विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। इसके साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में शादी समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया है।
*फोटो कैप्शन - खैरथल में एक विवाह समारोह में मंगल कलश लाती महिलाएं।*
📲Get App