🔥 TRENDING गुना में FDDI और क्रांतिवीर तात्या टोप... ग्वालियर में हार्वेस्टर पर स्ट्रॉ मैने... ग्वालियर में बिना लाइसेंस अवैध पटाखों... दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कोसी क... વાપીમાં સોશિયલ મીડિયા વાયરલ ચક્કરમાં ટ... સંતરામપુર ઘાંચી સમાજે ગુમાવ્યું માનવતા...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सागर में आयुष्मान कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का सुविधा शिविर, 240 अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को मिला लाभ

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 10:15 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला अधिवक्ता संघ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लगभग 240 अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने की सुविधा प्रदान की गई।

जिला अधिवक्ता संघ, सागर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए ए.डी.आर. भवन में एक विशेष सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से लगभग 240 अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एम.के. शर्मा, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट श्री विवेक सिंह रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संतोष सैनी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे, सचिव श्री जितेन्द्र राठौर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी सहित मुख्यालय के अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, न्यायालयीन कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम.के. शर्मा ने उपस्थितजनों को ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व एवं आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच सरल बनाना था।

शिविर के समापन पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे ने कार्यक्रम में विशेष रुचि लेकर आत्मीय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App