🔥 TRENDING South Kashmir Youth Critically Injured... Clashes Erupt in French Cities as Prot... Indian Experts Urge Early Rabi Sowing,... Goan Art Scene Thrives with Beats, Mur... Polo Hotel Opens in Kohima, Bringing J... बड़वानी जिले में रबी फसल के लिए उर्वरक...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए मानसी जंक्शन से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे

✍️ Reporter: Puran Kumar 🗓 25 Oct 2026, 11:26 AM 👁 9
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने मानसी जंक्शन से नई दिल्ली (शकूरबस्ती) के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

आप देख रहे हैं इंजीनियर पुरण कुमार के facebook पेज दीपावली और आस्था के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ तथा यात्रियों की सुगम आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, कोसी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए मानसी जंक्शन से नई दिल्ली (शकूरबस्ती) के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की गई है।

इस विशेष ट्रेन के चलने से खगड़िया ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को पर्व के दौरान आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे के इस कदम से त्योहारों के मौसम में यात्रियों की समस्याओं को हल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, त्योहारी सीजन में मानसी जंक्शन से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में भारी बुकिंग और लंबी वेटिंग लिस्ट रहती है। पर्व के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए ही रेलवे ने यह कदम उठाया है।
📲Get App