🔥 TRENDING Haryana Enforces Full Firecracker Ban... PM Modi lauds Haryana’s heritage on st... President lauds Beti Bachao Beti Padha... Cattle Deaths in Janjgir Gauthan Spark... IAF commandos and Sarang team dazzle c... UP Skill Development Mission Extends B...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं कि उमड़ी भीड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 02:30 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह विदेशी श्रद्धालुओं कि उमड़ी भीड़

महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़



बोधगया में आस्था और परंपरा का संगम, बोधिवृक्ष के नीचे विशेष प्रार्थना, 400 लामाओं को दिया गया चीवर और वस्त्र दान



बोधगया की पावन धरती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परंपरा और आध्यात्मिक आस्था की साक्षी बनी। मौका था महाबोधि महाविहार में आयोजित महाकठिन चीवर दान समारोह का। तीन महीने के वर्षावास के समापन के बाद आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी बौद्ध श्रद्धालु और विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षु शामिल हुए।
इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया गया। बौद्ध श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद करते हुए शांति, करुणा और विश्व कल्याण का संदेश दिया।
समारोह के दौरान करीब 400 लामाओं को वस्त्र और चीवर दान किया गया। थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और वियतनाम सहित विभिन्न देशों से आए बौद्ध अनुयायियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
गौरतलब है कि बौद्ध धर्म में कठिन चीवर दान का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। वर्षावास के तीन महीने पूरे होने के बाद बौद्ध भिक्षुओं को चीवर यानी वस्त्र दान करने की यह सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है। इसे दान, त्याग और सेवा की भावना से जोड़कर देखा जाता है।
कुल मिलाकर, महाबोधि मंदिर में आयोजित इस महाकठिन चीवर दान समारोह ने एक बार फिर बोधगया की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को मजबूत किया।



बाइटदीनानाथ भंते,महाबोधि मंदिर, केयर टेकर


बाइटपरितोष कुमार,ADM व प्रभारी सचिव बीटीएमसी.
📲Get App