🔥 TRENDING ग्वालियर में हार्वेस्टर पर स्ट्रॉ मैने... ग्वालियर में बिना लाइसेंस अवैध पटाखों... दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कोसी क... વાપીમાં સોશિયલ મીડિયા વાયરલ ચક્કરમાં ટ... સંતરામપુર ઘાંચી સમાજે ગુમાવ્યું માનવતા... गुना: कार्बाइड गन के विरुद्ध प्रशासन न...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी में जमीन विवाद में चली गोली घरो पर चलाया ईट पत्थर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Oct 2026, 10:50 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के चंदौती थाना गांधी नगर मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी ओर बमबाजी पुलिस जांच में जुटी

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में जमीन विवाद को लेकर दर्जनों अपराधियों ने किया बमबाजी और फायरिंग, घरों पर चलाएं ईट पत्थर, घर के बाहर रखें कुर्सियों को भी तोड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना,जांच में जुटी पुलिस..





गया में जमीन विवाद को लेकर बड़ी घटना सामने निकल कर आई है, जमीन विवाद को लेकर भूमाफियाओं के इशारे पर दर्जनो, बदमाशों ने कई घरों पर बमबाजी फायरिंग और ईट पत्थर से घर पर हमला किया गया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है मामला चंदौती थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की है.




वही बमबाजी, तोड़फोड़ और ईट पत्थर चलाए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह सत्येंद्र नारायण के घर पर 50 से भी अधिक नकाबपोश बदमाश और हाथों में बम लेकर दौड़ते हुए पहुंच रहे हैं और घर पर बमबाजी कर रहे हैं, साथ ही कई बदमाश घर पर लगातार पत्थर फेंक रहे हैं जबकि कुछ अपराधी बदमाशों के द्वारा रखी गई कुर्सियों को तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है



घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर चंदौती थाना की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




पीड़ित सत्येंद्र नारायण और मुन्ना कुमार बताते हैं कि मैं अपने निजी जमीन पर निर्माण कर रहा था तभी 50 की संख्या में रहे बदमाशों के द्वारा मेरे घर पर पहुंचे और बमबाजी करना शुरू कर दिया तीन से चार बम फेके गए जिसमें घर पर भी बम फेंका गया जिसका निशान भी दिखाई दे रहा है वही कुछ बदमाशों के द्वारा लगातार ईट पत्थर फेके गए, हम लोगों पर हमला किया गया कुर्सियों को तोड़ दिया गया

उन्होंने महावीर पासवान के पुत्रों के द्वारा हमला करने की बात कही है उन्होंने बताया कि यहां पर कुछ एकड़ जमीन पर उसने दखल कर रहे हैं और घर बनवाने के एवरेज में रंगदारी की मांग करते हैं, ओर यहाँ के जमीन को अपना बताते है,हालांकि हम लोग कोर्ट और आंचल से हम लोगों के पक्ष में आया है, साथ ही हम लोगों ने आईजी,एसपी, थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आज हम लोगों ने काम लगाया, उन्होंने कहा कि आज महावीर पासवान के कुछ पुत्र सुबह में आए थे मौके पर पुलिस भी पहुंची थी,पुलिस ने आज शाम को ही दोनों पक्षों को थाना बुलाया था लेकिन दोपहर के बाद ही 50 की ज्यादा संख्या में रहे बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया



वही चंदौती थाना के एस. आई. शिवनाथ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है हम लोग जांच कर रहे हैं सीसीटीवी में कुछ बदमाश दिखे हैं बमबाजी की भी घटना सामने आई है पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी..



फिलहाल अब देखने वाली बात होंगी कि पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर कब तक बदमाशों को गिरफ्तार कर पता है और उसे सलाखों के पीछे भेज पाती है..






1बाइटसत्येंद्र कुमार नारायण, पीड़ित



3बाइट शिवनाथ कुमार, एसआईं, चंदौती थाना
📲Get App