🔥 TRENDING अररिया के माँ काली मंदिर में भक्तों का... புதிய புயல் சின்னம் शिरूरमध्ये विजय मल्लाव यांच्या निवासस्... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਲਹਿੜੀਆਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱ... सुपरिंटेंडेंट और एसडीपीओ ने भट्टाबाड़ी... 12 Retired Uttar Pradesh Police Office...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

युवक कि हत्या के प्रतिशोध में बुजुर्ग कि पिट पिट कर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Oct 2026, 02:05 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोजपुर जिला के चांदी थाना में के विशुनपुरा गांव में युवक कि हत्या के प्रतिशोध में बुजुर्ग कि पिट पिट कर हत्या पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में युवक की हत्या के प्रतिशोध में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वही मारपीट के दौरान मृतक की पत्नी जख्मी हो गई, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के रॉड को भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी स्व. धरीक्षण सिंह के 70 वर्षीय पुत्र बसंत सिंह है। वह झारखंड के धनबाद के कोयलरी में लोडिंग बाबू के पद पर कार्यरत है। करीब दस वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। जबकि जख्मी उनकी 65 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी है।
📲Get App