🔥 ट्रेंडिंग મુન્દ્રામાં ૬ વર્ષની બાળકી પર દુષ્કર્મ... Sri Lanka legend Sanath Jayasuriya pra... குடியாட்டம் பதிவாளர் திரு சேகர் அவர்கள... વડોદરામાં અચાનક બદલાયેલો વાતાવરણ, વીજળ... ભરૂચ જિલ્લા જેલમાં સેવા સંકલ્પ અભિયાન... મુધણેશ્વર મહાદેવ મંદિર ખાતે ત્રિદિવસીય...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

युवा ने पति‑पत्नी को मैसेज भेजकर परेशान किया, शिकायत पर केस दर्ज

✍️ रिपोर्टर: Ayush Goyal 🗓 21 सित. 2026, 02:28 PM 👁 24
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक युवक ने पति‑पत्नी को लगातार मैसेज भेजकर उत्पीड़न किया; पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

खैर में विवाहिता और उसके पति को मैसेज भेजकर परेशान करने तथा विवाहिता पर पति को छोड़ने का दबाव बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कोतवाली खैर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने के साथ ही गाली-गलौज भी करता था।

खैर कोतवाली क्षेत्र की सोफा चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती की शादी 12 नवंबर 2025 को नोएडा निवासी केशव के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही गांव का रहने वाला युवक उसे मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। आरोप है कि युवक उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर पति को छोड़ने के लिए कहता था और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज भी करता था।

पीड़िता ने बताया कि उसने गांव पहुंचकर मामले की शिकायत आरोपित युवक के पिता से की। आरोप है कि इस पर युवक के पिता ने भी उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसके मोबाइल में आरोपित युवक द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुजानपुर निवासी बौबी और थान सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर खैर राजीव चौधरी ने सोफा चौकी प्रभारी वैभव त्यागी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
📲Get App