🔥 TRENDING ડેડાડ ગામના રામજી મંદિર પટેલ પરા વિસ્ત... ਪੋਲਟਰੀ ਸੰਕਟ: 6 ਦਿਨਾਂ ''ਚ ਕਰੀਬ 50,000 ਮ... Meghalaya CM surveys setup for Israel... Pakistan's ISI adopts multi-camp strat... RBI proposes stricter verification for... Tripura CM Manik Saha Announces 58 New...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

युवा कांग्रेस ने पखांजूर में धान खरीदी के दौरान किसानों के अधिकारों की रक्षा का वादा किया

✍️ Reporter: Laxman Singh Darro 🗓 07 Nov 2026, 07:54 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परलकोट क्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में किसानों से अवैध वसूली रोकने हेतु युवा कांग्रेस ने अपील जारी की

युवा कांग्रेस पखांजूर ने आज परलकोट क्षेत्र के किसानों के हितों को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी किसान भाइयों से अपील की कि आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध वसूली का शिकार न बनें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

युवा कांग्रेस ने बताया कि हर वर्ष धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से सूतली के नाम पर अतिरिक्त धान लिया जाता है, नाप-तौल के नाम पर रुपये की मांग की जाती है और बारदाने की व्यवस्था करने का दबाव भी किसानों पर बनाया जाता है। इस वर्ष वे स्पष्ट अपील कर रहे हैं कि परलकोट क्षेत्र का कोई भी किसान सूतली के नाम पर अपनी उपज का एक भी दाना नहीं देगा, नाप-तौल के नाम पर एक रुपये का भी भुगतान नहीं करेगा और न ही बारदाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसान की होगी।

इसके अतिरिक्त, युवा कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत फड़ मुंशियों से भी अपील की है कि वे किसानों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि या धान की मांग न करें। यदि किसी भी किसान से अवैध वसूली या अनुचित व्यवहार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।

युवा कांग्रेस ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, अवैध वसूली, नाप-तौल में गड़बड़ी या दुर्व्यवहार होने पर किसान युवा कांग्रेस की टीम से संपर्क करें। टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर किसानों की मदद करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाएगी।

युवा कांग्रेस ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसान धान खरीदी केंद्रों में अपनी उपज लेकर आने वाला कोई याचक नहीं, बल्कि इस व्यवस्था का वास्तविक हकदार है। किसान अन्नदाता और सम्मान का अधिकारी है। उसके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अवैध वसूली अथवा सूतली के नाम पर लूट-खसोट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📲Get App