🔥 ट्रेंडिंग श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारकाधाम... દિવાળી ઉત્સવ દરમિયાન સુરતમાં ખ્રિસ્તી... थाने के कलवा ईस्ट में त्रिनामूल कांग्र... रैमा सेन ने कोलकाता के सिटी सेंटर सॉल्... राष्ट्रीय राजकीय सत्ता परिषद या संघटने... यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी झा...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी झाँसी अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त जारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 04 नव. 2026, 11:20 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेलवे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर जीआरपी की पैनी नजर, यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम मुस्तैद

झाँसी। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीआरपी की टीमें रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार चेकिंग और पैदल गश्त कर रही हैं। पुलिस टीम द्वारा रेलवे परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जीआरपी पुलिस का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान लगातार जारी है।
📲Get App