🔥 TRENDING ભગતસિંહ, આઝાદ અને સાવરકર જેવા વીરોને ય... Curry Couple Invests Over $100M in Oak... 14 Killed in Fire at Russian Fireworks... Surat Textile Market Blaze Leaves 7 Sh... Moving Dumper Catches Fire on Pataudi‑... Kanpur Daughter-in-Law Released as Pol...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP झाँसी का सघन चेकिंग अभियान
Defence

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP झाँसी का सघन चेकिंग अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Aug 2026, 08:30 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर GRP का सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान

झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से GRP अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जीआरपी टीमों द्वारा रेलवे प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच करने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल रेलवे पुलिस को दें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
📲Get App