🔥 TRENDING Punjab to Launch Statewide UPSC Coachi... Over 5,800 Farm Fires in Punjab Spike... Assam Rifles Reopens Recruitment for 3... Disha Patani Marks a Decade in Bollywo... Ruturaj Gaikwad's Diving Catch Dismiss... अज्ञात वाहन के धक्के से बिशुनपुरा के द...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

यमुना तट पर उमड़ा पूर्वांचल का जनसैलाब, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 10:55 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हर परिवार पर बनी रहे छठी मइया की कृपा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह यमुना तट पर आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हाथी घाट पर हजारों पूर्वांचली परिवारों और छठव्रतियों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण छठी मइया के जयकारों और भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली की सुबह अलौकिक, दिव्य और बेहद सुंदर है। ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो यमुना के पावन तट पर पूरा पूर्वांचल उतर आया हो। उन्होंने कहा कि पूर्वांचली परिवारों ने दिल्ली को केवल अपना घर ही नहीं बनाया, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और आस्था से राजधानी को और अधिक समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचली समाज की आस्था का सम्मान करना, उनकी भावनाओं को समझना और छठी मइया की आराधना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार के लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आत्मीयता का विषय है। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को दिव्य और भव्य बनाने में योगदान देने वाली सभी छठ पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और पूरी टीम दिल्ली का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व को और अधिक भव्य, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाया जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठी मइया से प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रत्येक परिवार पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का उजाला फैले। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए जय छठी मइया का जयघोष किया।
📲Get App