🔥 TRENDING মানবাজারে একাধিক খাবারের দোকানে সারপ্র... CM Mann Shares Emotional Stories at Ja... Sound System Crew Killed in Ludhiana G... Ludhiana Property Tax Inspector Arrest... बाल विकास समाज सेवा के अध्यक्ष रमेश सि... लखनऊ से एमएलसी चुनाव जीतने वाली सपा की...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी सीएचसी में एक्सरे की सुविधा मिल रही है : अगस्त में 775 और सितंबर में 650 लोगो ने कराई जांच अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 28 Oct 2026, 08:58 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डीजीटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को सहूलियत मिलरही है। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का लाभ क्षेत्र के मरीज उठा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की व्यवस्था होने से मरीजों को जांच कराने के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की परेशानी कम हो रही है। बुधवार को एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में कुल
650 लोगों को एक्सरे की सुविधा दी गई, जबकि अगस्त महीने में 775 लोगों की एक्सरे जांच की गई थी। उन्होंने अब तक कुल 570 एक्सरे होने की भी जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होने से
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। दुर्घटना में घायल लोगों, हड्डियों से संबंधित समस्याओं और चिकित्सकों की सलाह पर जांच कराने वाले मरीजों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच की व्यवस्था होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को जांच के लिए दूर जाने पर समय और अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की सुविधा मिलना लोगों के लिए राहत की बात है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए अस्पतालों में जांच संबंधी सुविधाओं की उपलब्धता महत्वपूर्ण मानी जाती है। हालांकि, मरीजों को नियमित रूप से बेहतर सुविधा मिलती रहे, इसके लिए मशीन का सुचारु संचालन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी जरूरी है। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अब्दुल गनी ने बताया कि अस्पताल में डीजीटल एक्सरे से मरिजो को सहुलियत मिल रहा है
📲Get App