🔥 ट्रेंडिंग रणथम्भौर में 109 पुरान े पर्यटक वाहनों... IGનું વહીવટદાર વાડાલી માં ફાઇનાન્સ દંધ... पदभार संभालने से पहले सरपंच ने पौधरोपण... સાબરકાંઠા પોલીસ સ્ટેશન દ્વારા 7 ચોરાયે... અમદાવાદમાં ડ્રગ્સ માફિયાઓ સામે બુલડોઝર... गोपालगंज कोर्ट में नए भवन निर्माण की श...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी में पल्स पोलियो अभियान का समापन, 51 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई खुराक

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 26 नव. 2026, 09:33 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का गुरुवार को समापन हो गया। अभियान के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान के दौरान किए गए कार्यों और बच्चों तक पहुंच बनाने के प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों और निगरानी टीमों ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। साथ ही छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें भी दवा पिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया। डॉ. तारिक अहमद ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से आगे भी इसी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि पांच दिवसीय अभियान के तहत प्रखंड में कुल 38,668 घरों तक स्वास्थ्य टीम पहुंची। इस दौरान 51,539 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में जुटे सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। समीक्षा बैठक में हेल्थ मैनेजर शैलेन्द्र कुमार सिंह, लिपिक अखिलेश कुमार, एएनएम मुन्नी गुप्ता, दिलीप वर्मा, नवल प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App