🔥 ट्रेंडिंग रिंग सेरेमनी: रोहित भाई की बहन का विवा... एके 47 बॉक्स ऑफिस: वेंकटेश-त्रिविक्रम... मणिपुर: जनजातीय संगठन के बंद के दूसरे... मणिपुर में CRPF और पुलिस की हस्तक्षेप... मणिपुर के मुख्यमंत्री ने नागरिकों पर ह... मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ईसीडी फ...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगी सरकार ने दिया 1.89 करोड़ महिलाओं को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा 1500 करोड़ की सब्सिडी जारी

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 04 नव. 2026, 06:35 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीएम योगी ने किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज का किया ऐलान निचले स्तर के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी

योगी सरकार ने दिया ​1.89 करोड़ महिलाओं को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा, 1500 करोड़ की सब्सिडी जारी


​सीएम योगी ने किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज का किया ऐलान; निचले स्तर के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी

​रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश की 1.89 करोड़ उज्जवला योजना लाभार्थियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया। लोकभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों और महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के करीब 3 करोड़ किसान परिवारों को राहत देने के लिए सरकार जल्द ही एक विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए भी एक बड़े कल्याणकारी पैकेज की बात कही।
सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों—जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, ग्रामीण चौकीदार और पीआरडी (PRD) जवानों—के मानदेय में पहले ही बढ़ोतरी की जा चुकी है। अन्य संवर्गों के लिए भी प्रक्रिया जारी है। साथ ही, राशन की दुकानों (कोटेदारों) का लाभांश बढ़ाते हुए उन्हें 'अन्नपूर्णा भवन' के रूप में मॉडल शॉप्स की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
​सीएम योगी ने कहा, "त्योहार का असली आनंद तभी है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो।" उन्होंने प्रदेश के 1.89 करोड़ परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

​कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अवधी अंदाज में मंच से जनता से संवाद किया भाजपा गरीबों की सच्ची सरकार है।"
​विपक्ष पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछली सरकारों में जनता टैक्स भरती थी और उस पैसे से सैफई में मुंबई के कलाकारों पर 35 से 50 लाख रुपये लुटाए जाते थे, जबकि गरीबों के चूल्हों पर रोटियां तक नहीं बनती थीं। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी ने हर घर में उज्जवला गैस पहुँचाई है और राज्य में कानून व्यवस्था कायम होने से गुंडे जेल के पीछे हैं। उन्होंने लोगों से बहकावे में न आकर कमल का बटन दबाने की अपील की।
📲Get App